Bulletprofit

तू कितनी अच्छी है - ओह माँ


माँ शब्द कितना प्यारा है न| बोलते ही जैसे मन में कितना प्यार समां जाता हो| शब्द में ही इतना प्यार मानो मन में प्यार का सागर बह निकला हो| 

माँ से तो हम सब बहुत करीब होते ही है और प्यार भी माँ जैसा और कही देखने को नहीं मिलता| मै भी अपनी माँ के बहुत करीब थी और प्यार भी बहुत ज्यादा था पर ये प्यार मानो और भी ज्यादा  बढ़ गया जब मै खुद माँ बनी| उस दिन से जैसे मै ही बदल गयी| मेरे सोचने का तरीका अब बदल गया था| अब माँ को जैसे और समझने लगी थी| अब उनकी पुरानी बातों की गहराई का मतलब समझने लगी थी| मुझे लगता है हम सब माँ बनने के बाद ये बदलाव महसूस करते ही है| जैसे ये बदलाव एक कनेक्शन होता है जो हमें हमारे बच्चे से तो जोड़ता ही है बल्कि हमारी माँ से भी जोड़ देता है|

आज का ये ब्लॉग सभी माओ को समर्पित :

माँ बनने के बाद ये एहसास हुआ की ये कितना प्यारा एहसास है| एक छोटी सी जान में ही मेरी जान बस गयी हो जैसे| फिर ये एहसास होता है की हमारे लिए हमारी माँ का भी ऐसा ही एहसास रहा होगा| आज उस एहसास को महसूस कर पा रही थी मै| आज समझ रही थी की मैंने भी माँ को कितना सताया होगा रातो में जगाया होगा| जैसे आज मै अपने बच्चे के लिए निभा रही हु उसने भी  मेरे साथ निभाया होगा| आज माँ के लिए ऐसा प्यार उमड़ रहा था मानो ऐसा लग रहा था की ऐसा प्यार आज तक महसूस ही न किया हो मै मैंने|

 आज हर छोटी बड़ी चीज आँखों के सामने आ रही थी जो उन्होंने मेरे लिए की, ऐसा नहीं था की मै उन चीजों को आज पहली बार याद कर रही थी पर पता नहीं क्यों आज उन चीजों से कनेक्ट कर पा रही थी| आज हर पल के लिए मानो मै उनको धन्यवाद करना चाह रही थी| और अपने आप से वादा कर रही थी अच्छी माँ बनने का| 

दुनिया की सभी माओ के लिए बहुत सारा प्यार और आदर!


-----------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------


Mother's love  


Mother word is so full of love. Just like speaking, how much love gets absorbed in our mind. Believe in the word, so much love that the ocean of love has flowed in the mind.

We all are very close to our mom and love like a mother can not be find anywhere. I was also very close to my mom and love was also very much, but as if this love grew even more when I became a mother myself. 

Since that day, as I have changed. My way of thinking had changed now. Now i was beginning to understand her more. Now the meaning of the depth of her old things was beginning to be understood.

 I think we all feel this change after becoming a mother. Like this change is a connection that not only connects us with our child but also connects us with our mother. 



Today's blog dedicated to all Moms:

After becoming a mother, I realized what a lovely feeling this is. My life has been settled in a small life. Then it is realized that our mother must have felt the same for us. 

Today I was able to feel that feeling. Today I understood how much I must have persecuted my mother and kept her awake at night. Like I am playing for my child today, she too must have played with me. 

Today, such love was pouring in for u mom as if it seemed that I had not felt such love till today.

Today every little and big thing was coming in front of my eyes which she did for me, it was not that I was remembering those things for the first time today but I do not know why today I was able to connect with those things. Today, as if I wanted to thank her for every moment. And was promising myself to be a good mother.

Lots of love and respect for all Mothers of the world ..

Follow Me On Instagram

Thank You..

mannkibaat  mannkibaatbyneha  motherlove  respect-mothers mother-child  mother-child-love


Post a Comment

4 Comments

हालातों की सीख़ - मन की बात नेहा के साथ