Bulletprofit

बारिश की बुँदे - उमंग


बच्चो के स्कूल से छूटने का समय था | रेनू अपने दोनों बच्चो को स्कूल से लेने स्कूल पहुंची | सुबह से बारिश का मौसम है | जैसे ही स्कूल पहुंची कि आसमान काले बादलो से घिरा हुआ था !! जैसे दिन में भी रात हो !! बहुत खूबसूरत नज़ारा...!! रेनू को बारिश बहुत पसंद भी है | 

ऐसा नज़ारा देख रेनू को पुराने दिनों की याद आ गयी, जब बारिश होती, रेनू खूब उमंग से बारिश का मज़ा लेती | खिड़की पर बैठ बारिश को देखना रेनू को बहुत पसंद था | और अगर बारिश में निकल भीगने को मिल जाता तो फिर क्या बात थी !! 

बादल की गड़गड़ाहट की आवाज से रेनू ख्यालो से जागी और समय देखा अभी बच्चो की छुट्टी होने में थोड़ा समय बाकी था | रेनू बादलो को देखती फिर से ख्यालो की रिम झिम बारिश में खो गयी !! वो पल, जब बारिश में माँ के हाथ के पकोड़े खाने को मिलते, पापा के रेडियो पर पुराने गीत....!! मौसम की खूबसूरती...... क्या शानदार लम्हे बन जाय करते थे........!!

रेनू का बारिश में भीगना और माँ का रेनू पर चिलाते हुए गुस्सा करना, बीमार न पड़ जाए इसलिए जबरदस्ती रेनू को माँ का खींचते हुए अंदर ले आना !! सोचते हुए रेनू जोर से हस पड़ी !! फिर आस पास खड़े और भी parents को देख अनु ने हसी रोकी और बच्चो की राह तकने लगी कि छुट्टी भी हो गयी, बच्चे भागते हुए रेनू के पास आये | तभी बादल आखिर बरस ही पड़े | तेज बारिश.....|

बारिश देख बच्चो के चेहरों पर भी बड़ी सी मुस्कान थी | रेनू ने बच्चो को कार में बैठने को कहा | कार में बैठते ही बच्चे बारिश में भीगने की जिद्द करने लगे !! बिलकुल ऐसे ही तो रेनू की जिद्द होती थी माँ से !! और माँ का रेनू को बड़ी सी "ना" वाला जवाब देना !!

आज रेनू भी माँ है और उसका जवाब भी वही "ना"...!! जिंदगी काफी बदल गयी, बेफिक्री से निकल, जिम्मेदारियों की देहलीज पर आ गयी !!

कुछ ही देर में घर भी आ गया और बच्चे कार से निकलते ही आँगन में जा मस्ती-मज़े को जीते हुए भीगने लगे | रेनू की तो एक ना चली !! रेनू जैसे ही बच्चो को अंदर आने के लिए बोलने गयी कि बच्चों ने रेनू को भी अपने साथ बारिश में खींच लिया !! वाह...... जाने कितने सालो बाद यूँ बारिश की महक आज स्पर्श भी हो रही थी !! बारिश का पानी पड़ते ही रेनू की उमंग ने फिर से उन दिनों को ताज़ा कर दिया जो बस ख्यालो में थे !!

बच्चो संग बच्चा बन रेनू भी जी उठी !! कितना प्यारा पल.......!! सबके चेहरे की मुस्कान एक ही तो है, जो जुडी है बहुत सारे एहसास से !! बच्चो के साथ ये लम्हे बहुत खूबसूरत है......| 

कभी कभी हम अपने अनुभव बच्चो पर डाल, उनको कई बातों के लिए मना करने लगते है !! उनके मन की बात कभी कभी मन में ही रह जाती है..!! हो सकता है उनके अनुभव उन्हें स्वयं ले कर ही अनुमान हो या कभी कभी उनके अनुभव हमें भी करने चाहिए !! शायद हम उन्हें और समझ पाए और अपने कुछ पलों को उनके साथ और मीठा कर पाए !!

Thank You 

mannkibaatbyneha baarishkibunde rainny day  live life bond with kids  fun day mannkibaat  khubsurat lamhe umang

Post a Comment

12 Comments

हालातों की सीख़ - मन की बात नेहा के साथ